युवक ने घर में घुसकर वृद्ध के साथ की अश्लील हरकतें 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बहेड़ी। एक युवक ने घर में घुसकर एक वृद्ध महिला के साथ अश्लील हरकतें कीं। घटना के बाद वृद्ध महिला के पुत्रों ने मामले की तहरीर पुलिस को दी जिसपर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। ग्राम लवेदी निवासी एक युवक का कहना है कि बीती 23 तारीख़ की सुबह वह और उसका भाई अपनी पत्नियों के साथ खेत पर गेहूं काट रहे थे।
कुछ देर बाद उनकी पुत्रियां भागती हुईं खेत पर पहुंची और बताया कि एक युवक घर में घुसकर उनकी दादी के साथ बदतमीजी और अशील हरकतें कर रहा है। इसपर ज़ब वह दौड़ते हुए घर पहुंचे तो युवक उनको देख वहां से भाग खड़ा हुआ। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक शेर सिंह पुत्र टीकाराम निवासी ग्राम भोगपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज