यशवर्धन सिंह चौहान को एक गूंज संस्था ने किया सम्मानित 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। एक गूंज सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष प्रतिपाल सिंह उर्फ़ बंटी ठाकुर ने संघ लोक सेवा आयोग में यशवर्धन सिंह चौहान का चयन होने पर उनकी  संस्था द्वारा  मोमेंटो और फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया  एक गूंज संस्था के प्रदेश संरक्षक एवं जय नारायण इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य  डॉ रवि शरण सिंह चौहान के  सुपुत्र यशवर्धन सिंह चौहान ने 22 साल की उम्र में संघ लोक सेवा आयोग में चयन होने पर सभी ने खुशी व्यक्त की और उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस मौके पर इस मौके पर यशवर्धन सिंह चौहान ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा आज जो सफलता मिली है उसमें हमारे माता-पिता और गुरुजनों का आशीर्वाद है। यशवर्धन सिंह चौहान का स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से एक गूंज संस्था के प्रदेश अध्यक्ष प्रतिपाल सिंह ( बंटी ठाकुर), विनय कुमार सिंह राठौड़, संजीव अवस्थी, अर्चना सिंह, डॉ तृप्ति गुप्ता,श्रवण गुप्ता, अमित पंत अध्यक्ष  उत्तरा‍णी जनकल्याण समिति,आलोक सिंह, रश्मि जोशी, पारस सिंह, प्रधानाचार्य अर्चना सिंह चौहान, प्रमोद रघुवंशी, कीर्ति शर्मा, श्रवण मिश्रा, सुकन्या सिंह चौहान आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज