रेडिसन होटल की पहली मंजिल से युवक को फेंका , अस्पताल में भर्ती, देखे यह वीडियो

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। रेडिसन में शनिवार रात को शराब पीने के बाद दो युवकों ने एक युवक को होटल की पहली मंजिल से फेंक दिया। इसके बाद मौजूद लोगों ने युवक को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।इज्जत नगर पुलिस ने वादी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

 

 

 

वादी संजय अग्रवाल ने मीडिया को बताया कि उनका बेटा शनिवार रात को रेडिशन में आयोजित शादी समारोह में गया था जहां शराब के नशे में प्रेमनगर निवासी रिदिम अरोड़ा और सतीश अरोड़ा ने गाली गलौज शुरू कर दी जिसका उनके बेटे सार्थक अग्रवाल ने विरोध किया। इसके बाद दोनों आरोपियों ने उनके बेटे को जान से मारने की नियत से होटल की छत फेंक दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी अस्पताल में गंभीर हालत है।घटना के दौरान सार्थक के दो दोस्त भी मौजूद थे , दोनों ने घटना का विरोध किया।

 

देखिये यह वीडियो

 

होटल के जनसंपर्क अधिकारी अमित नारायण ने बताया कि होटल में घटना देररात हुई थी। इस घटना में आये गेस्ट आपस में किसी बात को लेकर भिड़ गए थे। घटना में उनके किसी भी कर्मचारी का कोई रोल नहीं है।

इंस्पेक्टर इज्जतनगर ने बताया कि घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए उनके घर पर दबिश भी दी गई पर वह घर से फरार थे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज