ट्रैक्टर ट्राली ने दुधमुंही को  कुचला, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

भोजीपुरा। नैनीताल मार्ग पर गन्ने से भरी बेकाबू ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में पीछे से टक्कर मारी दी। ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक पर मां की गोद में बैठी एक वर्ष की दुधमुंही बच्ची छिटककर सड़क पर गिरी।तभी ट्रैक्टर ने बच्ची को कुचल दिया।घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार जनपद रामपुर के थाना मिलक के गांव जगतपुर निवासी ओमप्रकाश मौर्य पत्नी काजल के साथ अपनी रिश्तेदारी देवरनिया के गांव बसुधरन जागीर में शादी समारोह में शामिल होने आया था।

 

 

 

आज शनिवार को लौटते समय प्रातः नौ बजे भोजीपुरा थाने से करीब एक किलोमीटर बरेली की तरफ नैनीताल हाइवे पर इटौंआ मोड़ के सामने गन्ने से भरी बेकाबू ट्रैक्टर ट्राली ने पीछे से टक्कर मारी दी। ट्रैक्टर की टक्कर से एक वर्ष की दुधमुंही बच्ची लाव्या छिटककर सड़क पर गिरी।तभी बच्ची को ट्रैक्टर ने बुरी तरह कुचल दिया।मौके पर बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई।घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामे की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम को भिजवाया है।मृतक बच्ची के पिता ओमप्रकाश मौर्य की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक कपिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज