फतेहगंज पूर्वी  में उर्वशी ने किया कॉलेज  टॉप 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

फतेहगंज पूर्वी।शनिवार को विद्यालय ठा० रोशन सिंह इंटर कॉलेज चठिया फैजू बरेली के प्रधानाचार्य मेम्बर सिंह यादव ने बताया कि यू० पी० बोर्ड परीक्षा वर्ष 2024 में विद्यालय का हाईस्कूल का परीक्षाफल 96.4% प्रतिशत एवं इंटरमीडिएट का परीक्षाफल 95.4% रहा।हाईस्कूल की छात्रा उर्वशी स्वामी ने 89.2 % अकों के साथ विद्यालय प्रथम स्थान व छात्र उमेश यादव ने  75% अंको के साथ विद्यालय में द्वितीय स्थान व छात्र शिवा ने 70% प्रतिशत अंको के साथ विद्यालय में तृतीय एवं छात्र सुधांशु पाल ने 66.66% अकों के साथ कॉलेज में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।वही इण्टरमीडियट में विज्ञान वर्ग के छात्र संदीप शर्मा  ने 78% अकों के साथ प्रथम स्थान व छात्रा एकता सिंह ने 77.98% अकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया व कला वर्ग में छात्र मो० जैद रजा ने 78% अकों के साथ प्रथम स्थान व सरफराज खान ने  70% अकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

 

 

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डा० हरीओम सिंह राठौर एवं समस्त स्टाफ ने छात्र/ छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सफल विद्यार्थियोंं को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं व बधाई दी।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज