डीसीएम की टक्कर से बिलपुर क्रॉसिंग का बूम टूटा, लगा भीषड़ जाम

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

फतेहगंज पूर्वी।दातागंज मार्ग से आ रहे वाहन ने बिलपुर क्रॉसिंग के बूम में टक्कर मार दी।टक्कर लगने से बूम उछलकर ओएचटी लाइन के पास जा गिरा ।गनीमत रही की लाइन से टच नहीं हुआ बूम।बड़ा हादसा होने से बाल बाल टल गया।गेटमैन  ने स्टेशन मास्टर को सूचना दी।सूचना पर आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर वाहन को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया।ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हो गया।कई ट्रेनों को दूसरे स्टेशनों पर रोका गया।
सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।भीषण जाम लग गया।दूल्हे सहित बारातियों की गाड़ियां भी जाम में फंस गई।स्लाइडिंग बूम लगाकर ट्रेनों को पास कराया गया।फतेहगंज पूर्वी में गुरुवार रात  बिलपुर रेलवे क्रॉसिंग की फाटक संख्या 344 पर गेटमैन ट्रेन को पास कराने के लिए फाटक को बंद कर रहा था।इसी दौरान दातागंज मार्ग से आ रही बरेली की ओर जा रही डीसीएम ने फाटक के बूम में टक्कर मार दी।डीसीएम की भीषण टक्कर लगने से बूम के टुकड़े हो गए।बूम उछलकर ओ एच टी लाइन के पास जाकर गिर  गया।
बूम ओएचटी लाइन में टच होने से बड़ा हादसा हो सकता था।गनीमत रही हादसा होते-होते टल गया।गेटमैन ने हादसे की सूचना स्टेशन मास्टर बिलपुर को दी।बिलपुर स्टेशन मास्टर ने कंट्रोल रूम को सूचना दी।बूम टूटने की सूचना पर हड़कंप मच गया।आरपीएफ मौके पर तत्काल पहुंच गई।वाहन चालक को हिरासत में लेकर वाहन को कब्जे में ले लिया।ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हो गया।पीछे से आ रही ट्रेनों को टिसुआ, पितांबरपुर, रसोईया, मीरानपुर कटरा,तिलहर, बंथरा आदि स्टेशनों पर रोककर गुजारा गया। गेटमैन ने स्लाइडिंग बूम लगाकर ट्रेनों को पास कराया।वही सड़क यातायात भी बाधित हो गया।वाहनों की लंबी कतारें लग गई।शादियों में जा रही दूल्हे समेत कई गाड़ियां जाम में फंस गई।हाहाकार मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम पर काबू पाया।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज