News Vox India
नेशनलमनोरंजनयूपी टॉप न्यूज़राजनीतिशहरशिक्षास्पेशल स्टोरी

विदाई से पहले दुल्हन ने किया मतदान , मतदातों ने ताली बजाकर दी शाबासी 

गवान स्वरूप राठौर ,

शीशगढ़।लोकसभा चुनाव के पहले चरण में पीलीभीत बहेड़ी में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी हुआ।लोकतंत्र के महापर्व की कुछ खूबसूरत तस्वीरे भी सामने आई।जो लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करती हैं।थाना शीशगढ़ की चौकी बंजरिया में शादी के बाद दुल्हन मंडप से सीधे मतदान करने पहुंची।उसनें ससुराल जाने से पहले मतदान किया।मतदान के बाद दुल्हन ने लोगों से मतदान करने की अपील की।

 

 

 

थाना शीशगढ़ के गाँव बंजरिया में गुरुवार रात सपना चौहान की बारात आई थी।शादी की रस्मे पूरी होने के बाद शुक्रवार सुवह दुल्हन बनी सपना मंडप से सीधे बूथ संख्या 23 कमपोजिट विद्यालय बंजरिया पहुंची।उसनें मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी दी।मतदान केन्द्र पर दुल्हन को देखकर हर कोई हैरान रह गया।दुल्हन के पिता पिता राजवीर सिंह ने बताया कि विदाई से पहले सपना ने मतदान करने की इच्छा जताई।

 

 

इस पर उन्होंने दूल्हा पक्ष से बात की,वे भी तैयार हो गए।दूल्हा पक्ष की सहमति मिलने के बाद ससुराल जाने से पहले सपना ने मतदान किया।इसके बाद विदा  होकर शेरगढ़ के गाँव पहाड़पुर में अपनी ससुराल चली गई।

Related posts

66वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ , खिलाड़ी दिखाएंगे अपना दमखंभ 

newsvoxindia

नवाबगंज में कांग्रेस का संवाद कार्यशाला , बड़ी संख्या में पहुंचे लोग ,

newsvoxindia

देखिये आज का पंचांग , यह समय हो सकता है नए काम की शुरुआत के लिए अच्छा ,

newsvoxindia

Leave a Comment