लोकसभा चुनाव मतदान को लेकर पुलिस ने किया फ्लेग मार्च

SHARE:

मुमताज अली 

बहेड़ी। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के अंतर्गत पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र के 118 विधानसभा क्षेत्र बहेड़ी में 19 अप्रैल को मतदान होना है इसके दृष्टिगत थाना बहेड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मतदान दिवस को सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं मतदान को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु पुलिस ने जवानों के साथ सोमवार को एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा पुलिस क्षेत्राधिकार अरुण कुमार सिंह, थाना प्रभारी प्रवीण सोलंकी एवं अर्ध सैनिक बलों के साथ कस्बा बहेड़ी के मीना बाजार से होते हुए, तिकोनिया, गणेश गेट, होली चौराहा, जाफरी चौराहा, लोधीपुर चौराहा, बरेली नैनीताल हाईवे, मोहल्ला शाहगढ़, ट्रक यूनियन तिराहा, सकरस फाटक होते हुए, स्टेशन रोड होते हुए फ्लैग मार्च किया जो थाना बहेड़ी पर आकर संपन्न हुआ। इस दौरान संवेदनशील एवं क्रिटिकल मतदान केन्द्रों का भ्रमण भी किया गया।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

error: Content is protected !!