एसएनबी रॉकेट लर्निंग संस्था ने प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बहेड़ी।  एसएनबी रॉकेट लर्निंग संस्था द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां के लिए प्रशिक्षण सत्र कआयोजन किया गया। इस दौरान सियाठेरी, गुरसौली और भोजपुर सेक्टर के आंगनबाड़ी एवं  कार्यकत्रियां  मौजूद रही। पोषण भी पढ़ाई भी कार्यक्रम के अंतर्गत ट्रेनिंग प्रशिक्षण सत्र का आयोजन कराया गया  जिसमें आंगनबाड़ियों के कौशल विकास व क्षमतावर्धन को बढ़ाने हेतु प्रशिक्षण दिया गया।
इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों साथ विभिन्न कौशल विकास  आयामों पर चर्चा की गई।   बच्चे समाज का भविष्य निर्धारित करते हैं जिससे कि समाज को नई दिशा मिलती है इससे आंगनबाड़ी केदो पर पढ़ने वाले बच्चों को बेहतर तरीके से सीखने के अवसर मिलेंगे। ट्रेनिंग प्रशिक्षण  धर्मेंद्र सिंह व अदिति आर्या द्वारा दिया गया। ट्रेनिंग प्रशिक्षण के दौरान मुख्य सेविका राजकुमारी और ब्लॉक कोऑर्डिनेटर राजकुमार की उपस्थिति में हुआ।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज