चैत्र नवरात्रि के पहले दिन  देवी माँ  के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

नौदेवी मंदिर सहित शहर के मंदिरों में सुबह से रही भीड़ 

बरेली। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन  शहर के  मंदिरों में  श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई  ।  साथ ही माता रानी ने भक्तों ने देवी शैलपुत्री के स्वरुप की अपने घरों में विधि विधान से पूजा करके मां का आशीर्वाद लिया और अपने परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन किला थाना क्षेत्र में स्थित नौ देवी मंदिर  में  सुबह से ही लोगों का तांता लगा रहा इसके अलावा  चौरासी घंटा मंदिर, नेकपुर स्थित ललिता देवी मंदिर पर माता के भक्त पूजा करने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।
मां के भक्त  लंबी-लंबी पंक्तियों में खड़े श्रद्धालु माता रानी के जयकारे लगाते रहे, जिससे आस-पास का माहौल भक्तिमय हो गया।  मंदिरों में भजन आदि का दौर भी  पूरे जारी रहा।  नवरात्र के पहले दिन मां  माता रानी के स्वरूप मां शैलपुत्री को चढ़ाने के लिए चुनरी, सिंदूर आदि शृंगार की दुकानों पर श्रद्धालुओं ने जमकर  खरीदारी की  ।  वहीं पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा  के मद्देनजर  मंदिर के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल  तैनात किया था।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment