बहेड़ी में प्रथम चरण मतदान के लिए डीएम  ने  ई0वी0एम0 की कमिश्निंग का किया निरीक्षण

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार ने मंगलवार को  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान के साथ पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र की बहेड़ी विधानसभा के प्रथम चरण में मतदान होने के क्रम में परसाखेड़ा में चल रहे ई0वी0एम0 की कमिश्निंग का निरीक्षण किया।जिला निर्वाचन अधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन किए जाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये।

 

 

 

 

निरीक्षण के समय जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान पूर्व ई0वी0एम0 की पूर्णतः जांचकर तैयार करने सम्बंधी कार्यो का निरीक्षण किया तथा वेयरहाउस से मतदान कर्मियों को ईवीएम प्रदान करने तथा जमा कराने सम्बंधी कार्यो के बारे में विस्तार से दिशा निर्देश प्रदान किये।  साथ ही अतिरिक्त ईवीएम के रखरखाव, सुरक्षा तथा सुरक्षा हेतु लगे सीसीटीवी कैमरों आदि का भी जायजा लिया गया।निरीक्षण के समय उप जिलाधिकारी बहेड़ी अजय कुमार उपाध्याय सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment