बाइक सवार युवक की मौत ,दोस्त पर लगा हत्या का आरोप

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली : दोस्त के साथ घर से निकले युवक की सड़क हादसे में नहर में डूबने से मौत हों गई। सूचना पर पहुंची पत्नी नें मृतक के दोस्त पर हत्या का आरोप लगाया हैं। पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्मार्टम के लिये भेज दिया हैं।थाना भोजीपुरा के कुआंडांडा धिमनी गांव निवासी पूजा गंगवार नें थाना नवाबगंज के चिड़ियाघर निवास सोनू राठौर(25) से प्रेम विवाह किया था। जिसके बाद से सोनू अपनी पत्नी संग सुसराल में रहकर गाड़ी चलाने का काम करता था।

 

 

 

 

 

 

ज़िला अस्पताल के शव गृह पर मौजूद मृतक की पत्नी पूजा के मुताबिक उनके पति अपनें दोस्त राहुल के साथ बाइक पर सवार होकर नवाबगंज में अपनी बहन के घर गया था। इस बीच शाम में पूजा की सोनू से फ़ोन पर बात हुई उसने बताया कि वो अपनें दोस्त राहुल के साथ आ रहा हैं और थोड़ी देर में घर पहुंच जाएगा। इस बीच बीती रात पूजा के पास फ़ोन आया की उसके पति की कमुआ नहर में डूबने से मौत हों गई। वही पत्नी का आरोप हैं कि सोनू की बाइक पर उसका दोस्त राहुल भी सवार था। राहुल नें ही उसके पति की हत्या की हैं। वही ग्रामीणो के मुताबिक बाइक तेज़ गति में थी फिसलने के चलते बाइक सवार युवक सोनू नदी में जा गिरा। ग्रामीणों ने जब तक सोनू कों बाहर निकला उसकी मौत हों गई थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज