ससुरालियों ने नवविवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

शीशगढ़। निकाह के तीन माह बाद ही दहेज में 5लाख की नगदी और बुलट मोटर साइकिल की मांग पूरी नहीं होने पर दहेज़ लोभी ससुरालियो ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। विवाहिता ने चचेरे देवर पर छेड़छाड़ का आरोप भी लगाया है।पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।पीड़िता मुस्कान वी पुत्री मौसम खान निवासी ग्राम नरसुआ के द्वारा थाने में दर्ज मुकदमे के अनुसार उसका निकाह मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार 24 जनवरी 2024 को गाँव के ही शराफ़त खान के साथ हुआ था।
निकाह में पिता ने सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया था।आरोप है कि निकाह के पाँच दिन बाद ही पति काम करने दिल्ली चला गया।तभी ससुरालियो ने दहेज को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।चचेरा देवर आदिल विवाहिता पर बुरी नजर रखने तक  लगा। 25 मार्च को पति दिल्ली से आया तो उसनें मायके से दहेज में 5 लाख रुपए और बुलट मोटर साइकिल लाने को कहा।मना करने पर परिजनों के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया।पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति शराफ़त खान,शाहजहाँ,हममूम्मद,छोटी व आदिल के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज