संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत , पति पर लगा हत्या का आरोप 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली : इज्जतनगर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। विवाहिता के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। साथ  ही मामले की जांच शुरू कर दी है।  बिथरी चैनपुर क्षेत्र के गांव बलीपुर निवासी महेंद्र पटेल ने अपनी बेटी सीमा (25) की शादी साल 2017 में भुता क्षेत्र में पहरापुर बसाबन नगरिया गांव निवासी अखिलेश कुमार के साथ की थी।
इसके बाद अखिलेश अपनी पत्नी सीमा के साथ इज्जतनगर थाना क्षेत्र की रामेश्वर दयाल कॉलोनी में परिवार के साथ रहकर बिल्वा गांव में अस्पताल का संचालन करने लगा। इस बीच अखिलेश और सीमा के एक बेटी हुई । इस बीच मायके वालों का आरोप हैं कि शादी के बाद अक्सर उनकी बेटी के साथ मारपीट की जाती थी।जिससे सीमा मानसिक रूप से बीमार रहने लगी। इस बीच अखिलेश ने सीमा के साथ एक बार बेरहमी से पिटाई की और उसके बाद मायके छोड़कर चला गया।
आरोप है शादी के बाद अखिलेश ने दहेज की मांग। जिसमें अखिलेश ने ससुरालियों से करीब 33 लाख रुपये भी लिए हैं। इस बीच शुक्रवार को ससुराल में सीमा की संदिग्ध हालत में मौत हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। वही मृतिका की बहन गायत्री पटेल का आरोप है उनके जीजा अखिलेश का किसी युवती से संबंध है जिसके चलते उसने उसकी बहन की हत्या कर दी ।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment