नौकर 300 ग्राम सोना लेकर फरार ,सर्राफ शिकायत लेकर पहुंचा थाने 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली : किला थाना क्षेत्र में एक सर्राफा व्यापारी  नौकर पर 20 लाख रुपए कीमत का 300 ग्राम  कच्चा सोना चोरी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत करते हुए आरोपी नौकर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के मुताबिक उसने आपने नौकर से फोन पर संपर्क साधने की कोशिश की लेकिन उसका फोन बंद जा रहा है।  किला थाना के गढय्या निवासी भबुताराम  उर्फ राजाराम पुत्र मंगला राम मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं।

 

 

 

 

वह किला क्षेत्र में अपने  घर में ज़ेवर बनाने का काम करते हैं। उनके साथ दो कारीगर काम करते हैं। एक दिन में तो दूसरा रात में उनके साथ काम करता हैं। भबुताराम के मुताबिक उन्हें  सोने की चेन बनाने का ऑर्डर मिला था।  बीती रात काम के दौरान भबुताराम  की आंख लग गईं। सुबह जब आंख खुली तो उनका कारीगर सुनील पुत्र तालेवार सिंह अधबनी सोने की चेने  लेकर ग़ायब था। जिसके बाद उन्होंने  अपनेफोन से कारीगर सुनील को कॉल की।

 

 

 

 

कारीगर का फोन बंद आने पर सर्राफ की नींद उड़ गई। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत थाना किला पुलिस को दी। पुलिस मामले की छानबीन कर आरोपी की तलाश में जुटी थी।भबुताराम का कहना हैं सुनील आगरा का निवासी हैं।  बीते महीने छुट्टी लेकर आगरा गया था और होली के बाद तीन दिन पहले ही सुनील वापस आया था। और अब 300 ग्राम सोना लेकर फरार हैं।सीओ संदीप सिंह के मुताबिक सर्राफा व्यापारी की ओर से कारीगर के खिलाफ तहरीर दी गई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment