एडिशन साइंटिफिक विद्यालय में इंग्लिश मीडियम पढ़ाई शुरू 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

शीशगढ़। गाँव बल्ली में स्थित एडिशन साइंटिफिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अब कक्षा 5 तक के बच्चे इंग्लिश मीडियम की शिक्षा भी प्राप्त कर सकेंगे।स्कूल के प्रबंधक नरेश गंगवार ने बताया कि अब ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अपने बच्चों को इंग्लिश मीडियम की शिक्षा दिलाने के लिए शहर कस्बों के स्कूलों  की महंगी फीस देने की जरूरत नहीं है।अब उनके विद्यालय में सहज फीस देकर ही कक्षा 5 तक इंग्लिश मीडियम की शिक्षा प्राप्त करा सकते हैं।
शुक्रवार को विद्यालय में छात्र-छात्राओं के परीक्षा फल वितरित किए गए । भाजपा नेता महेंद्र हिंदू,  ने रिबन काटकर कक्षा पांच तक की इंग्लिश मीडियम की क्लास का शुभारंभ किया ।इस अवसर पर भाजपा नेता महेंद्र हिंदू ,अवधेश शर्मा, प्रबंधक नरेश गंगवार स्कूल के छात्र-छात्राओं समेत विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment