वाहनों के चपेट में आने से गोवंश की दर्दनाक मौत

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

फतेहगंज पूर्वी।हाईवे पर अलग-अलग दो हादसों मे दो गोवंश की दर्दनाक मौत हो गई।मौके पर करणी सेना युवा शक्ति की टीम पहुंच गई।टीम ने पुलिस को सूचना दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मशीन से गड्ढा खुदवाकर गोवंश का अंतिम संस्कार करवाया।फतेहगंज पूर्वी के नेशनल हाईवे पर उचसिया मोड़ के सामने ढाबे के पास सुबह तड़के बरेली की ओर जा रहे वाहन ने आवारा गोवंश के टक्कर मार दी।वाहन की टक्कर से गोवंश की मौके पर ही तड़प तड़प कर दर्दनाक मौत हो गई।करणी सेना युवा शक्ति के बरेली जिला संगठन मंत्री सुभाष यादव व जिला महामंत्री पप्पू शर्मा अपनी करणी सेना टीम के साथ गुजर रहे हाईवे किनारे पड़े गोवंश को देखा जिसकी तत्काल सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोवंश के शव का हाईवे किनारे मशीन से गड्ढा खुदवा कर अंतिम संस्कार करवाया।वहीं देर शाम वहीं से कुछ दूरी पर एक गोवंश की फिर वाहन की चपेट में आकर तड़प तड़प कर मौत हो गई।करणी सेना युवा शक्ति टीम ने पुलिस के सहयोग से दूसरे गोवंश के शव का अंतिम संस्कार भी करवाया।करणी सेना युवा शक्ति के जिला संगठन मंत्री सुभाष यादव ने बताया हाईवे किनारे अलग-अलग स्थान पर दो गोवंश की वाहन की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई।दोनों गोवंशों के शवों  का अंतिम संस्कार करणी सेना युवा शक्ति टीम व स्थानीय पुलिस टीम के सहयोग से करवा दिया गया है।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज