कहासुनी में बड़े भाई ने छोटे भाई को फावड़ा मारकर उतारा मौत के घाट

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

यूपी के  बदायूं के थाना हजरतपुर क्षेत्र के नगरिया खन्नू गांव के रहने वाले 24 वर्षीय पप्पू सिंह पुत्र नरसिंह बुधवार रात अपने परिवार के साथ खाना खाकर घर पर गया था। इसी दौरान  बड़ा भाई रामस्वरूप कहीं से दारू पीकर नशे में आया और पूरे परिवार के साथ गाली गलौज करने लगा।

 

 

इसी बीच छोटे भाई से कहासुनी हो गई। तो परिजनों ने समझा बुझाकर रामस्वरूप को शांत कर दिया और सभी लोग शांत हो गए और सो गए। देर रात दोबारा से रामस्वरूप घर पर आया और घर से फावड़ा उठाकर सो रहे पप्पू सिंह पर तावड़ तोड़ फावड़े से  बार कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने पप्पू सिंह के शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया है। इस मामले में पुलिस ने रामस्वरूप की तलाश शुरू कर दी है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज