समाजसेवी पम्मी वारसी ने नॉवेल्टी चौराहे को जाम से मुक्त कराने की मांग

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बरेली । कुतुबखाना,नॉवल्टी चौराहा,इस्लामिया रोड़,खलील तिराह,रोड़वेज रोड़ पर इनदिनों जाम से बरेली जनता को जुझना पड़ रहा हैं,जनसेवा टीम के अध्यक्ष पम्मी वारसी ने प्रशासन से मांग कि जाम से मुक्ति दिलाने में यह काम जल्द ही कराये,कोतवाली,नॉवल्टी चौराहा, जीआईसी कॉलेज रोड़ से नोमहला रोड़ की ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिये ट्रैफिक सिग्नल लाईट लगाएं, जिससे जाम जैसी स्थिति से राहत मिल सकती हैं,इन सड़कों को अतिक्रमण मुक्त किया जाये,कुतुबखाना से चौपले की ओर से पुल वाईशेप किया जाए जिससे जाम की स्थिति को कंट्रोल किया जा सकता हैं।

 

 

 

जाम  के कारण सबसे ज़िला अस्पताल के मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है,एम्बुलेंस जाम फंस रही है यदि कोई दुर्घटना या हार्ट अटैक का मरीज़ जाम में फँसने के कारण अप्रिय घटना भी घट सकती है,प्रेग्नेंट महिला मरीज़ को भी दिक्कतें हो सकती हैं सभी ओर ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन को जाम से निजात के उपाय के लिये ठोस कदम उठाने की ज़रूरत हैं । आगे उन्होंने पब्लिक से गुजारिश करते हुए कहा कि व्यवस्था को सुचारू रूप में रखने के लिये प्रशासन का सहयोग आप भी करें, एक कतार में वाहन चलाये,कतार न तोड़े,कतार टूटने से ही लगता है जाम।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज