सड़क हादसे में पूर्व प्रधान सहित दो की मौत

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

राजकुमार

फतेहगंज पश्चिमी। मंगलवार देर शाम सड़क हादसे में बाइक सवार पूर्व प्रधान रामपाल और उनके साथी सोनू शर्मा की मौत हो गई।पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।

 

मिली जानकारी के मुताबिक थाना भोजीपुरा के गांव जालिम नगला निवासी 52 वर्षीय पूर्व प्रधान रामपाल सागर और गांव अमौर निवासी 40 वर्षीय सोनू शर्मा बाइक के द्वारा मंगलवार देर शाम फतेहगंज पश्चिमी से अपनें गांव लौट रहे थे। इसी दौरान फतेहगंज पश्चिमी – अभयपुर रोड पर गांव अगरास और टिटौली के बीच पहुंचने पर अनियंत्रित कार ने सामने से टक्कर मार दी।हादसे में दोनो गंभीर घायल हो गए।

 

 

 

सूचना पर पहुंचीं पुलिस ने एंबुलेंस के द्वारा भोजीपुरा राममूर्ति अस्पताल भेज दिया।डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।लेकिन सोनू के परिजन उसे बरेली एक निजी अस्पताल ले गए। लेकिन डॉक्टर ने वहां भी उसे मृत घोषित कर दिया।भोजीपुरा पुलिस ने पूर्व प्रधान रामपाल सागर के सब को कब्जे में लेकर और कोतवाली पुलिस ने सोनू शर्मा के शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। मौत की सूचना से दोनो के घर में कोहराम मच गया है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज