अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने मीरा मोहन को महिला जिलाध्यक्ष मनोनीत किया

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली।अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के बैनर तले  वरिष्ठ नागरिकों का अभिनन्दन  प्रेस क्लब में रविवार को हुआ। कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलन करके उदघाटन मुख्य अतिथि  प्रदेश महासचिव बदायूं के विपिन जौहरी, विशिष्ट अतिथि प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र बीनू सिन्हा, अखिलेश सक्सेना,  मुकेश सक्सेना,श्यामदीप सक्सेना ने किया। मीरा मोहन, प्रीति सक्सेना, अरुणिमा सिन्हा ने चित्रगुप्त वंदना की।

 

 

आख्या आशीष जौहरी ने प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि विपिन जौहरी, विशिष्ट अतिथि सुरेन्द्र बीनू सिन्हा और अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने वरिष्ठ नागरिक  जगदीश चन्द्र सक्सेना, अजय खरे, ब्रजमोहन सक्सेना, शिवकुमार वरतरिया, मधुलता वरतरिया , अविनाश सक्सेना, संतोष कुमार सक्सेना, वी. पी. सक्सेना का हार, शाल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

 

 

मुकेश सक्सेना ने मनोनयन-पत्र वितरित किये जिसमें मीरा मोहन को महिला जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। संरक्षक अखिलेश सक्सेना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश सक्सेना, निर्भय सक्सेना, सुधीर मोहन उपाध्यक्ष मनोनीत किया। अशोक सक्सेना, दीपक सहाय, विजय बब्बल, हिमांशु सक्सेना,  श्यामदीप सक्सेना,सुनील कुमार सक्सेना  संजीव कुमार आदि लोग उपस्थित रहे। संरक्षक अखिलेश सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज