महिलाओं के हुनर को दर्शाएगी परिधान प्रदर्शनी

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली : महिलाओं को लेकर परिधान प्रदर्शनी आयोजित की गई है। शहर में पहली बार परिधान महिलाओं को लेकर प्रदर्शनी आयोजित करने जा रही है।  यह प्रदर्शनी 10 मार्च को मॉडल टाउन के हरि मंदिर बारात घर में लगाई जाएगी। जिसमें हाथ के हुनर को भी जगह दी गई हाथ से बने हुए कपड़े, बनारसी साड़ियां, हाथ के बने हुए सामान, लेडीज साड़ी,सूट, पर्स,ज्वेलरी इसके अलावा जयपुरी स्पेशल, होली से संबंधित सामान भी इसमें आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। प्रदर्शनी में 25 स्टाल लगाए जा रहे हैं। जो महिलाओं से संबंधित होंगे और महिलाओं के हुनर को प्रदर्शित करेंगे। वही बच्चों को लेकर भी खास परिधान इस प्रदर्शनी में देखने को मिल सकते हैं। प्रदर्शनी संचालक नेहा अग्रवाल व प्रियंका अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया परिधान प्रदर्शनी का मकसद महिलाओं के  हाथ के हुनर को प्रदर्शित करना है जिससे उनको एक नया प्लेटफॉर्म मिल सके। इस प्रदर्शनी में महिलाओं को ज्यादा ज्यादा जागरूक किया जा रहा है।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज