कैंटर की चपेट में आने से तीन लोग घायल

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

फतेहगंज पश्चिमी। हाईवे के श्री राधाकृष्ण मंदिर तिराहा मोड़ पर कस्बा फतेहगंज पश्चिमी की तरफ जा रही तीन लोगों की बाइक कैंटर की चपेट में आकर दुर्घटना का शिकार हो गई। शनिवार को हुए इस हादसे के बाइक सवार तीनों घायलों में एक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

जानकारी के अनुसार शनिवार को थाना मीरगंज के गांव तिलमास की गौंटिया निवासी दुर्जन सिंह पुत्र जसवंत सिंह, रोहिताश पुत्र ताराचंद्र, प्रमोद पुत्र प्रेमपाल एक ही बाइक से बरेली से फतेहगंज पश्चिमी होते हुए घर लौट रहे थे। हाईवे के श्री राधाकृष्ण मंदिर तिराहा मोड़ पर कस्बा फतेहगंज पश्चिमी की तरफ मुड़ते वक्त इनकी बाइक पीछे से अचानक आए तेज रफ्तार कैंटर यूपी 25एफटी-4047 की चपेट में आ गई। हादसे में बाइक क्षत्रिग्रस्त हो गई।

 

 

सबसे पीछे बैठे प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्जन सिंह और रोहिताश को भी चोटें आई हैं। थाना पुलिस ने राहगीरों की मदद से गंभीर घायल प्रमोद को एंबुलेंस से बरेली भेजा। फोन से घायल प्रमोद के परिवार को भी सूचना दे दी गई है। पुलिस ने कैंटर और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को थाने में लाकर खड़ा करवा लिया है। कैंटर के चालक मो. उबैश पुत्र मोहिद ग्राम पुरैनिया थाना बहेड़ी को हिरासत में ले लिया गया है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज