संतोष गंगवार अपने कार्यकाल में शहर को एक उपलब्धि नहीं दिला सके : प्रवीण  सिंह ऐरन 

SHARE:

बरेली : सपा-कांग्रेस गठबंधन के   लोकसभा प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन ने भाजपा सांसद संतोष गंगवार को घेरा है।  प्रवीण सिंह ऐरन ने कहा जनता बेरोजगारी, महंगाई से बहुत त्रस्त हैं, बरेली की बात की जाये तो भाजपा के उनके आठ बार के कार्यकाल में कोई एक उपलब्धि बरेली के लिए नहीं दें सके जबकि जनता को उनसे बहुत अपेक्षा थी। अब जनता समझ चुकी है भाजपा के पास झूठ और फरेब के सिवा कुछ और नहीं है। अबकी आप सभी की ताकत के बल से हम बहुत मजबूती से जनता की लड़ाई लड़ने को तैयार है ,और जनता का उन्हें बहुत स्नेह मुझें मिल रहा है गठबंधन के दोनों नेता अखिलेश  और राहुल  इस बार पूरे चुनाव की तश्वीर पलट सकते है। शनिवार को समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के पार्षदों के साथ  गठबंधन के  लोकसभा प्रत्याशी प्रवीण ऐरन के साथ बैठक हुई जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव हेतु रणनीति पर विचार विमर्श हुआ।

Advertisement

 

 

 

इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष शिव चरन कश्यप ने कहा सभी पार्षद बहुत मजबूत हैं और आप सभी की बदौलत हम निश्चित लोकसभा चुनाव जीतेंगे।महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने कहा शहर और कैंट विधानसभा क्षेत्रों में आप सभी पार्षद गणों का बहुत दखल होता हैं कोई भी दल आपके बिना मज़बूत नहीं हो सकता आप सभी अपने अपने वार्डो में स्वंम को प्रवीण सिंह ऐरन मानकर आज से ही चुनाब में जुट जाएं। पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने कहा आप सभी जनता और हमारे बीच सेतु का काम करें, आप सभी हमारे लिए जीत की कुंजी हैं।आप और हम मिलकर इस चुनाव के नतीजे अपने पक्ष में करेंगे।

 

इस अवसर पर पूर्व विधायक सुल्तान बेग और पूर्व विधायक विजय पाल ने कहा जनता महंगाई से जूझ रहीं हैं संविधान समाप्त करने की साजिश की जा रहीं हैं इसलिए सभी लोग गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने का प्रण लें। इस दौरान उपाध्यक्ष रविंद्र यादव, महासचिव पंडित दीपक शर्मा, शहर विधानसभा अध्यक्ष हसीब खान, कैंट विधानसभा अध्यक्ष सोनू कश्यप, भोजीपुरा विधानसभा अध्यक्ष टीकाराम कश्यप तथा पार्षद दल नेता गौरव सक्सेना, अब्दुल कयूम खां मुन्ना, मो. आरिफ़ कुरैशी, सलीम पटवारी, अलीम सुल्तानी, शमीम अहमद, रईस मियां अब्बासी, सलीम अंसारी, इक़बाल बिल्डर, मो. शाकिर, गुल बशर अंसारी, उमान खान, सनी मिर्जा व कांग्रेस के पार्षद महशर एवं सादिक अंसारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

 

 

 

सभी पार्षद गणों ने एक सुर में लोकसभा प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन को जिताने का भरपूर आश्वासन दिया और पूरी मेहनत से आज से ही अपने अपने वार्ड में काम पर जुट जाने की बात भी कही  । बैठक की अध्यक्षता महानगर सपा अध्यक्ष शमीम सुल्तानी ने की  संचालन महासचिव पंडित दीपक शर्मा ने किया।बैठक में जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप, प्रदेश सचिव शुभलेश यादव, पूर्व विधायक सुल्तान बेग, पूर्व विधायक विजय पाल सिंह तथा पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।बैठक में निर्णय किया गया कि वार्ड स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएं तथा सभी पार्षद प्रत्याशी गणों के साथ भी जल्द से जल्द बैठक की जाए, कार्यालय आदि भी वार्डो में खुलावाएं जाएं।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

error: Content is protected !!