धनेटा पर गन्ना से भरी ट्राली पलटने से हाइवे पर लगा जाम

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

फतेहगंज पश्चिमी।। हाइवे पर रविवार को दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे गन्ना से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। ट्राली का गन्ना रोड पर फैल गया। जिससे बरेली से दिल्ली जाने वाली लेन पर जाम लग गया कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुला।
रविवार को दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे शाही की तरफ से गन्ना लेकर चीनी मिल मीरगंज जा रही ट्रैक्टर-ट्राली धनेटा फाटक पार करते ही हाईवे पर चढ़ते ही रोड पर पलट गई। ट्राली पलटने से बरेली से दिल्ली जाने वाला रोड दोनों तरफ से बंद हो गया। जिससे रोड पर जाम लग गया।ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया।

 

 

पुलिस ने गन्ना व ट्रैक्टर-ट्रॉली रोड से हटवाई। इससे करीब दो घंटा जाम लगा रहा।बड़ी मुश्किल से एक तरफ से रोडपर से गन्ना हटाया तो के तरफ यातायात चालू किया लोगों ने बताया ट्रैक्टर ट्राली ओवरलोड होने के कारण ट्राली पलट गई।रोड के पास एक टेम्पू खड़ा था गन्ना उसके ऊपर तक पहुंच गया था। गनीमत रही किसी के कोई चोट नही लगी।टैम्पू चालक टैम्पू लेकर चला गया।थाना प्रभारी धनन्जय कुमार पांडेय ने बताया शाही की तरफ से आती गन्ने की ट्राली रोडपर पलट गई तीन तरफ से ट्रैफिक होने की बजह से जाम लग गया था।रोडपर से गन्ना हटवा कर यातायात चालू कराया गया

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज