सोनम सिद्दीकी बनी लक्ष्मी , हिन्दू युवक से किया प्रेमविवाह 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली :  जिले में लगातार धर्मपरिवर्तन करके शादी करने से  जुड़े मामले सामने आ रहे है । ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां एक मुस्लिम युवती ने जाति- धर्म के बंधन तोड़ते हुए अपने हिन्दू प्रेमी के साथ शादी के बंधन में बंध  गई , साथ ही युवती ने एक वीडियो वायरल करते हुए अपने परिजनों से जान का  खतरा जताते  हुए पुलिस से  सुरक्षा की मांग भी की है  । सोनम सिद्दीकी ने धर्म परिवर्तन करते ही अपना नाम लक्ष्मी रख लिया।सोनम ने बरेली के एक आश्रम में हिन्दू रीति  रिवाज से  अग्नि को साक्षी मानते हुए शादी के फेरे लिए ।देवरनियां थाना क्षेत्र के  गिरधरपुर की  सोनम सिद्दीकी और गांव के ही विष्णु मौर्य 12 साल पहले एक दूसरे से  मिले थे । इसके बाद से उन दोनों में प्रेमप्रसंग शुरू हो गया था ।
हाल में दोनों ने एक साथ पति पत्नी के रूप में रहने के लिए फैसला किया । जब दोनों के बीच रहने में धर्म बाधा बनने लगा तो सोनम ने अपना धर्म छोड़ना उचित समझा ।सोनम के मुताबिक इस्लाम धर्म में तीन तलाक, हलाला जैसी कुरीतियों से उसे डर लगता है। जबकि सनातन संस्कृति में महिलाओं को मिलने वाले सम्मान को वह पसंद करती है।सोनम सिद्दीकी ने बताया कि कुछ दिनों पहले उसकी इच्छा के खिलाफ परिजन दूसरी जगह शादी तय कर चुके थे। वहीं विरोध करने पर सोनम को जान से मारने की धमकी दी गई।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज