भाकियू ने किसानो से भारत बंद को सफल बनाने की, की अपील

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बहेड़ी। भारतीय किसान यूनियन संगठन की मासिक बैठक गन्ना समिति में किसान नेता बलजिन्दर सिंह मान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में गन्ना भुगतान और पंजाब में किसानों पर हो रहे अत्याचार सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। उन्होंने 16 फरवरी को भारत बंद को सफल बनाने के लिये सभी किसानों से एकजुट होने का आह्वान किया।

 

संगठन के प्रदेश प्रभारी बलजिंदर मान ने कहा कि 16 फरवरी को सभी किसान अपना कामकाज बंद कर भारत बंद का पूरी तरह से समर्थन करें। प्रदेश सचिव चौधरी जगत सिंह ने कहा कि सभी किसान अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ भारत बंद का आह्वान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 16 फरवरी को जो किसान जहाँ हो वह उस दिन अपना कामकाज न करे और हड़ताल पर बैठें।

 

 

इस मौके पर जिला महासचिव यामीन मालिक, तहसील अध्यक्ष अमरपाल सिंह, मीडिया प्रभारी चौधरी अजीत सिंह, अनीस मालिक, सार्थक संधू, धनीराम सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज