ट्रक  से कुचलकर मोटरसाइकिल सवार युवक की दर्दनाक मौत

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बहेड़ी। शीशगढ़ मार्ग पर गन्ने से भरे एक ट्रक की आमने आने से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
हादसा गुरूवार शाम पांच बजे का बताया जाता है। जानकारी के मुताबिक गाँव दौलतपुर निवासी सुरेन्द्र सिंह धर्मेंद्र सिंह (35) पुत्र सुरेंद्र सिंह अपनी मोटरसाइकिल से बहेड़ी से अपने घर वापस रहा था।

 

 

गाँव से कुछ दूरी पहले एक ईंट भट्टे के निकट मोड़ पर सेंटर से गन्ना लादकर आ रहे एक ट्रक से सामने से टक्कर मारदी जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।हादसे जानकारी परिजनों को मिली तो वे रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। । परिजनों की चीखें लोगों का दिल दहला रही था ,मौके पर पहुंची बहेड़ी पुलिस ने शव को कब्जे से लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज