समाजवादी पार्टी की जिला महासचिव ज़ैनब फ़ातिमा ने अपने पद से दिया इस्तीफा

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली-: समाजवादी पार्टी महिलासभा की ज़िलाध्यक्ष शांति सिंह के द्वारा महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार, अभद्रता और अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए महिला सभा  की जिला महासचिव  ज़ैनब फ़ातिमा ने अपने महासचिव पद से इस्तीफ़ा दे दिया। ज़ैनब ने  बताया  कि शान्ति सिंह व उनकी सहयोगी महिला साथी पार्टी हित मे लगनशीलता से कार्यरत महिला पदाधिकारियों का लगातार शोषण कर रही हैं, ऐसे में महिलाओं के मध्य काफ़ी आक्रोश है ।

 

 

महिला पदाधिकारियों से लगातार अभद्रता किये जाने पर बीते दिनों फरीदपुर विधानसभा अध्यक्ष सोनम मौर्या, बिथरी विधानसभा अध्यक्ष फ़ैज़ बानो, आंवला विधानसभा अध्यक्ष निशा शर्मा तथा बहेड़ी विधानसभा अध्यक्ष श्रीमति सुशीला देवी गंगवार ने भी पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया है। जैनब ने यह भी बताया है कि शांति  सिंह से आहत होकर एक एक करके समस्त महिलाएं त्यागपत्र सौंप रही हैं। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र मज़बूत व दमदार महिलाओं का अपने पद से इस्तीफ़ा देना महिलासभा की ज़िलाध्यक्ष की पार्टी हित में विभाजनकारी नीतियों, विफ़लताओं व असफ़लताओं को दर्शाता है। ज़ैनब फ़ातिमा ने इस विषय में पत्र लिखकर पार्टी आला कमान को भी अवगत कराया है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज