कांग्रेस की न्याय यात्रा रोकने के विरोध में कांग्रेसियों ने  प्रदर्शन कर ,मांगा असम के सीएम का इस्तीफा 

SHARE:

न्याय यात्रा रोकने के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन 

असम के मुख्यमंत्री का मांगा इस्तीफा 
गांधी प्रतिमा के सामने बैठे कांग्रेसी 
बरेली।  जिला कांग्रेस पार्टी  व महानगर कांग्रेस कमेटी ने  संयुक्त रूप से  जिलाध्यक्ष  अशफाक सकलैनी के नेतृत्व में  गांधी प्रतिमा पर  असम सरकार द्वारा नागांव  जिले में स्थित राहुल गांधी को  श्री शंकर देव मठ जाने से 17 किलोमीटर पहले रोके जाने  के कारण धरना प्रदर्शन किया।  इस मौके पर  जिलाध्यक्ष अशफाक सकलैनी ने कहा की एक चुनी हुई सरकार के द्वारा विपक्ष के नेता की जो की मंदिर जाना चाह रहा हो  उसको षड्यंत्र रच कर रोका जाए तो इससे बड़ी शर्म की बात और कोई हो ही नहीं सकती है,तो मुख्यमंत्री को अपने पद में रहने का कोई हक नहीं है ,और तुरंत मुख्यमंत्री को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
वही  महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा भाजपा सरकार ने जनता के प्रति अपना इकबाल खो दिया है। प्रवक्ता राज शर्मा ने कहा भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है।    कांग्रेसी  प्रदर्शन के दौरान  प्रवक्ता पंडित राज शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष कासिम कश्मीरी ,प्रोफेसर यशपाल, पूर्व विधायक छोटे लाल गंगवार,जिला उपाध्यक्ष सुरेश वाल्मीकि,जुनैद हसन एडवोकेट , दिनेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

error: Content is protected !!