ताश खेलने से मना करने पर एक महिला सहित दो लोगो को पीटा ,आरोपियों पर  मुकदमा दर्ज

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

ताश खेलने से मना करने पर एक महिला सहित दो लोगो को पीटा
पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया
पुलिस मामले की जांच में जुटी

बरेली।  किला थाना क्षेत्र के स्वाले नगर नई बस्ती में  ताश खेलने से मना करने पर एक महिला सहित दो लोगो को मोहल्ले के कई लोगो ने मिलकर पीटा । पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एक नामजद सहित 8 से 10 अज्ञात लोगो पर मुकदमा दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी। पीड़ित रघुवीर यादव  ने  पुलिस को दी अपनी तहरीर में बताया है कि वह 20 जनवरी  की दोपहर उसने बड़ा बाग की खाली जगह पर असलम सहित 8 से 10 लोगो को ताश खेलते हुए देखा, जब उसने ताश खेलने से  मना किया तो उस पर असलम सहित 8 से 10 लोगो ने मारपीट शुरू कर दी, इसी दौरान में बीचबचाव में आई महिला और एक व्यक्ति को भी पीटा। पुलिस ने पीड़ित रघुवीर की शिकायत्र पर मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज