नगर पंचायत की ओर से फतेहगंज पश्चिमी में सुंदर कांड पाठ कल , चेयरमैन, ईओ भी रहेंगे मौजूद

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

फतेहगंज पश्चिमी। अयोध्या में 22 जनवरी सोमवार को श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के संदर्भ में शासन के निर्देश के अनुपालन में नगर पंचायत कार्यालय की ओर से भी 20 जनवरी शुक्रवार को मोहल्ला ठाकुरद्वारा सींकों वाली गली के मढ़ी मंदिर में दोपहर साढ़े 12 बजे से श्री सुंदर कांड का पाठ कराया जाएगा। यह पूरा अनुष्ठान नगर पंचायत अध्यक्ष इमराना बेगम और अधिशासी अधिकारी शिवलाल राम की देखरेख में संपन्न होगा।

 

 

मुख्य सचिव के निर्देश पर संस्कृति अनुभाग द्वारा जारी परिपत्र में उत्तरायण/मकर संक्रांति से श्रीराम जन्मभूमि के नवीन भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा तक प्रदेश के सभी राम, हनुमान, वाल्मीकि मंदिरों आदि में रामकथा, रामायण पाठ, भजन/कीर्तन आदि के कार्यक्रम नगर निकायों द्वारा आयोजित कराने की अपेक्षा की गई है। इन कार्यक्रमों में सभी पार्षदों/सभासदों और प्रमुख गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति भी सुनिश्चित करने को कहा गया है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment