ऑटो चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली।  बिथरी चैनपुर में  ऑटो चालक पर लापरवाही से वाहन  चलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है। यह मुकदमा वादी पक्ष की ओर से दर्ज कराया गया है। वादी पक्ष के जयसिंह ने तहरीर देकर बताया है  कि 16 जनवरी को ऑटो चालक की लापरवाही के चलते बरेली से फरीदपुर जाते हुए रजऊ के पास ऑटो पलटने से उसके परिवार के  लोगो की जिंदगी खतरे में पड़ गई है। वादी के मुताबिक सभी घायलों को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ सभी का इलाज चल रहा है। वादी ने ऑटो का नंबर देते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग  की है। पुलिस ने 18 जनवरी को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment