नाबालिग को बहला फुसलाकर ले गया युवक, मुकदमा दर्ज

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली . बारादरी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लडक़ी को एक युवक बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। इस मामले में पुलिस ने नाबालिग लडक़ी की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। नाबालिग लड़की की मां ने अपनी तहरीर में बताया कि युवक उनकी बेटी को 27 सितंबर को अपने साथ बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया।

थाने पर शिकायत करने पर उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद 15 जनवरी को आलाधिकारियों से शिकायत करने के बाद घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया हैं।वहीं पुलिस ने  नाबालिग लडक़ी की मां की शिकायत पर 15 जनवरी को मुकदमा दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment