राम भक्तों ने घर-घर जाकर वितरित किए अयोध्या से आए पत्रक-अक्षत

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

फतेहगंज पश्चिमी।। श्री राम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या से आए पत्रक और अक्षत को शुक्रवार को प्रभात फेरी निकाल कर राम भक्तों ने घर-घर जाकर वितरित किए। इस दौरान सभी राम भक्तों से 22 जनवरी को  दीपावली मनाने की अपील की गई।

 

शुक्रवार को भाजपा कार्यालय शाही रोड से प्रभात फेरी मंडल अध्यक्ष कुलवीर सिंह के नेतृत्व में ढोल नगाड़ों से निकाली गई। आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में आयोजित रामलाला के भव्य मंदिर के उद्घाटन का निमंत्रण पत्र अछत घर-घर जाकर वितरण किये।और घर की महिलाओं एवं आम लोगों से 22 जनवरी को दीपक जलाकर दीपावली मनाने की अपील की। इस मौके पर अजय सक्सेना,हरीश कातिब,सौरभ पाठक,संजीव शर्मा,अमोध सिंह बन्टी मौर्य, धीरेन्द्र सिंह,संजीव सिंह, राजीव सिंह, आकाश गंगवार,राम गुप्ता,अरुण कश्यप,मिथलेश कश्यप,गुड्डी सिंह आदि भाजपाई कार्यकता व पदाधिकारी शामिल रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज