तथाकथित पत्रकारों पर लगा 2 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बरेली।  बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में तथाकथित चार पत्रकारों पर 2 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप लगा है। इस संबंध में फैक्ट्री के मालिक ने चार लोगो के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वही पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फैक्ट्री के मालिक संजय जैन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि  चार लोग यूको कार से उनकी फैक्ट्री में 11 जनवरी शाम 7 बजे घुस आए और डरा धमका कर 2 लाख की रंगदारी मांगने लगे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने 11 जनवरी देररात को चार तथाकथित पत्रकारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।

तथाकथित पत्रकारों पर लगा 2 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप
पुलिस ने चार लोग के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
पुलिस ने घटना की जांच की शुरू

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज