मामूली कहासुनी में दो पक्षों में हुई मारपीट, मुकदमा हुआ दर्ज

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

फतेहगंज पश्चिमी।। थाना क्षेत्र के एक गांव में मामूली कहा सुनी हुई मारपीट जिसमे दोनो पक्ष के लोग बुरी तरह से घायल हो गये मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए दोनों पक्षों का चालान किया है।
मंगलवार को ग्राम घेरा पनवडिया में दो पक्षो में रास्ते में जाते समय किसी बात को लेकर गाली गलोच व झगडा और मारपीट हो गयी। जिसमे दोनो पक्ष के लोग बुरी तरह से घायल हो गये।

 

एक पक्ष के हिम्मत सिंह की तहरीर के आधार पर सोहनलाल. हुक्म सिह वीरपाल, भानू प्रताप. विवेक.राजवीर निवासी ग्राम घेरा पनवडिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है वहीं द्वितीय पक्ष के हुकम सिह की तहरीर के आधार पर हिम्मत सिह. कुवंर पाल. बन्टी उर्फ विकास. गोपाल निवासी ग्राम घेरा पनवडिया के खिलाफ मामला पंजीकृत किया गया है। शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत 151 सीआरपीसी में चालान किया गया। थाना क्षेत्र के गांव जटपुरा उर्फ मुगलपुर में जयपाल पुत्र ओमकार शराब पीकर अपने परिवारीजनो को गाली गलोच करने के आरोप मे गिरफ्तार कर धारा 151 सीआरपीसी के तहत कार्यवाही की गई है ।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज