खबर कॉम्पैक्ट :महिला ने पति सहित ससुरालीजनों पर लगाया घर से बाहर निकालने का आरोप

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

  • भोजीपुरा की महिला ने पति ससुरालीजनों पर लगाये गंभीर आरोप
  • पति सहित ससुरालीजनों की एसएसपी दफ्तर में की शिकायत   


बरेली।  भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव  मैमोर भैरपुर की  महिला ने अपने पति सहित ससुरालजनों पर दहेज के प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है उसके पति और ससुरालजन उससे दहेज की मांग करते है। वही महिला का यह भी आरोप है कि पति और उसके घर वालों ने दहेज के चलते उसे 6 महीने  पहले घर से निकाल दिया था , मायके में उसका बच्चा पैदा हुआ जिसका उसका पति खर्च नहीं उठाता है और ना ही उसका हालचाल लेता है। पीड़िता ने यह भी बताया कि उसका विवाह चार साल पहले शीशगढ़ के गांव धर्मपुर के गौटिया के रहने वाले मुकेश से हुई थी।।मुकेश इनदिनों पंजाब के चंडीगढ़ में प्राइवेट नौकरी करता है।

 

 

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज