पटेल विहार में तमंचा तानकर बदमाशों की लूट

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली  – इंद्रापुरम के रहने वाले सिंटू चौधरी के साथ दो दिन पहले रात 12 बजे सुभाषनगर के पटेल विहार में बदमाश ने तमंचा तानकर लूट की। उनका मोबाइल और 1200 रुपये लूटकर बदमाश फरार हो गए। उन्होंने सुभाषनगर थाने में कल रात लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

 

सिंटू चौधरी ने बताया कि वह बरेली जंक्शन से अपने घर की ओर जा रहे थे। जब वह पटेल विहार पहुंचे तो अचानक पीछे से आए बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। तमंचा तान दिया और मारपीट करने लगे। लूट करने का विरोध करने पर तमंचे की बट से पीटकर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। लूट के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज