नए साल पर हादसा ।।सड़क हादसे में राममूर्ति हॉस्पिटल के कर्मचारी की मौत , पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली । इज्जतनगर थाना क्षेत्र में रविवार 3 बजे अनियंत्रित कार ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी , जिसमें बाइक सवार की मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक इज्जतनगर थाना क्षेत्र के रामनगर कॉलोनी की रहने वाले दुर्गेश चंद्र पिता घासी राम दोपहर 3 बजे के आसपास अपनी बाइक से आईवीआरआई ओवरब्रिज के पास से गुजर रहे थे तभी एक अनियंत्रित कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार , जिसके चलते वह ओवरब्रिज से जमीन पर जा गिरे और मौके पर मौत हो गई।

 

 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही पुलिस ने टक्कर मारने वाली कार को अपने कब्जे में लेकर आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया है। बताया यह भी जा रहा है कि कार में बैठे सवार शराब के नशे में होने की बात कही जा रही है। परिजनों के मुताबिक मृतक का बेटा फौजी है। उसके कल तक आने की उम्मीद है।

 

सड़क हादसे में राममूर्ति कर्मी की मौत

पुलिस ने टक्कर मारने वाली कार को कब्जे में लेने के साथ आरिपियों को लिया हिरासत में

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज