डंपर की टक्कर में दाल चीनी रेस्टोरेंट कर्मी की मौत

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली  – कुआडांडा चौराहे पर  गुरुवार को  हाइवे पर खड़े डंपर से टकराकर बाइक सवार डंडवा निवासी हरिओम (22) की मौके पर ही मौत हो गई। कोहरे के कारण डंपर दिखाई नहीं दिया। अचानक डंपर को सामने देख बाइक सवार ने बाइक रोकने का प्रयास किया लेकिन तब तक हादसा हो गया।

 

 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम हाउस पर प्रेम प्रकाश ने बताया कि उनका भाई दाल चीनी रेस्टोरेंट में काम करते था। काम खत्म कर वह वापस घर आ रहा था। पुलिस का फोन उनके पास रात करीब एक बजे आया कि हादसा हो गया है। वह मौके पर पहुंचे तो उन्होंने भाई का शव मृत अवस्था में पड़ा देखा। उन्होंने डंपर चालक के खिलाफ तहरीर दी है।

 

 

दाल चीनी रेस्टोरेंट में काम करता था युवक

12 बजे जा रहा था हुआ हादसा

कोहरा होने के कारण हुआ हादसा

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज