गाली गलौच का विरोध करने पर 4 लोगों ने एक युवक को पीटा

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

एक युवक की चार लोगों ने लाठी डंडों से की पिटाई


पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ लिखा मुकदमा
पीड़ित ने घायल को अस्पताल में कराया भर्ती,  

 

 

बरेली।  बारादरी थाना क्षेत्र के पीलीभीत रोड़ पर सीएनजी पेट्रोल पंप के पास एक युवक को गाली गलौच करने के  विरोध करने पर  चार लोगों ने बुरी तरह लाठी डंडों से पीटा । पीड़ित राजीव कुमार  पुत्र कन्हई निवासी ग्राम  कंथरिया थाना बिथरी चैनपुर ने बताया कि सूर्य प्रताप सक्सेना , गौरव सक्सेना ,अमन , आशीष  ने उसे गाली का विरोध करने पर बुरी तरह तरह से मार पीटा , इसी दौरान संजीव पुत्र रोशन लाल सहित कई लोग मौके पर आ गए जिसके चलते आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने मौके से डायल 112 को कॉल की इसके बाद पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया । पीड़ित ने बारादरी पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज