राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार मंडल की जिला टीम का हुआ गठन ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार मंडल की जिला टीम का शपथ ग्रहण समारोह हुआ आयोजित


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मेयर उमेश गौतम रहे मौजूद
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे व्यापारी

बरेली।  राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार मंडल की जिला टीम के शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम बदायूं रोड़ स्थित एक बैंकट  हॉल में आयोजित हुआ।  इस मौके पर बड़ी  संख्या में व्यापारियों  ने मंडल की सदस्यता ग्रहण की।मुख्य अतिथि राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक तथा महापौर डा उमेश गौतम,विशिष्ट अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना तथा उपसभापति सर्वेश रस्तोगी  का मंडल के अध्यक्ष विशाल मेहरोत्रा, संयोजक अमित भारद्वाज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव औतार अग्रवाल ,जीतू देवनानी ने स्वागत एवं अभिनंदन किया।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर डा उमेश गौतम ने राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार मंडल के उत्कृष्ट कार्यों के लिये  पदाधिकारीयों तथा सदस्यों का साधुवाद तथा उत्साहवर्धन करते हुये कहा कि जिस त्वरित गति से मंडल व्यापारी समस्याओं के निदान के तत्पर रहता है ,वह सराहनीय है ।

 

 

वही डा उमेश गौतम ने जिला की नवीन  कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण भी कराया जिसमें जिला अध्यक्ष मनजीत सिंह नागपाल,जिला महामंत्री शफीकुद्दीन, जिला महामंत्री संजय गोयल,जिला संरक्षक एम पी सिंह,  उपाध्यक्ष अवनीश मिश्रा, सुरेंद्र अग्रवाल लाला, आर.सी़.अग्रवाल, वरून गंगवार,अमरिंदर सिंह,विरेंद्र सिह,विपिन कुमार सक्सेना,सुधीर अग्रवाल, राजेश कुमार सक्सेना,अमर प्रीत सिंह,वरिष्ठ मंत्री हेमंत कुमार पाण्डे, भारतेंदु सोनकर,यश डेंग,इमरान खान,राजकुमार,रचित साहु,जमाल हैदर अली,जिला मंत्री राजीव अग्रवाल को पद की शपथ ग्रहण कराई।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज