ऊंचागांव में कूड़ा डालने जा रही युवती के साथ गाली गलौच और मारपीट

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

  • ऊंचागांव में युवती के साथ मारपीट के साथ गाली गलौच का आया मामला
  • पीड़िता के चाचा ने थाने में आरोपियों के खिलाफ दी तहरीर
  • पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

 

बरेली । सुभाष नगर थाना क्षेत्र के गांव ऊंचागांव में रविवार सुबह करीब 8 बजे कूड़ा डालने जा रही युवती के साथ कुछ लोगों ने गाली गलौच की और विरोध करने पर उसे मारा पीटा। पीड़िता के चाचा तेजपाल ने तहरीर देकर सुभाष नगर पुलिस को बताया कि उसकी भतीजी सुबह कूड़ा डालने जा रही है तभी कुछ लोगों ने उसके साथ गाली गलौच की जब उसने गाली देने का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। जब वह सूचना पर मौके पर पहुंचा तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए गिरफ्तारी की मांग की है।

 

 

 ऊंचागांव में युवती के साथ मारपीट के साथ गाली गलौच का आया मामला

पीड़िता के चाचा ने थाने में आरोपियों के खिलाफ दी तहरीर

पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज