कम्प्यूटर निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करने आवेदन  की अंतिम तिथि 17 दिसम्बर,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बरेली । जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी बीरपाल ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2023-24 हेतु अन्य पिछड़ा वर्ग के शिक्षित बेरोजगार, युवक-युवतियॉ ओ-लेवल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण निःशुल्क प्राप्त करने हेतु तृतीय चरण के प्रशिक्षण के लिए   17 दिसम्बर 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी की शैक्षिक योग्यता न्यूनतम इण्टरमीडिएट हो, अभ्यर्थी के अभिभावक की ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र दोनों में समान रूप से वार्षिक आय रूपये एक लाख तक होनी चाहिए, अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य हो, अभ्यर्थी बेरोजगार हो तथा किसी शिक्षण संस्था से छात्रवृत्ति न लेता हो, ओ-लेवल कम्प्यूटर प्रशिक्षण की अवधि 01 वर्ष एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण की अवधि 03 माह की होगी।

 

 

शिक्षित बेरोजगार युवक/ युवतियॉं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की वेबसाइट http://backwardwelfare.up.gov.in एवं obccomputertraining.upsdc.gov.in पर दिये गये लिंक पर लॉगिन करके तृतीय चरण के प्रशिक्षण के लिए  17 दिसम्बर तक त्रुटिरहित ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अन्य किसी माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किया जायेगा।

 

 

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने कहा कि उक्त अर्हता रखने वाले अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन किये गये आवेदन का प्रिन्ट आउट (हार्डकॉपी) प्राप्त कर, उस पर पासपोर्ट साईज का एक फोटो चस्पा कर। हाईस्कूल/इण्टर अंक पत्र एवं प्रमाण पत्र की छायाप्रति, जाति एवं आय प्रमाण पत्र (बोर्ड ऑफ रेवेन्यू/ई-डिस्ट्रिक्ट की वेबसाइट पर होना एवं ऑनलाइन वेरीफिकेशन सहित), आधार कार्ड/निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति, अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र की हार्डकॉपी के साथ उक्त समस्त अभिलेखों पर स्वप्रमाणित कर दो प्रतियों में कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, विकास भवन कक्ष संख्या-17 में अन्तिम तिथि 17 दिसम्बर की सांय 5ः00 बजे तक जमा कर सकते हैं। अन्तिम तिथि के पश्चात आवेदन पत्र की हार्डकॉपी को किसी भी दशा में जमा नहीं किया जायेगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी स्वयं अभ्यर्थी की होगी। अभ्यर्थी अपने शैक्षिक अभिलेखों के अनुसार ठीक प्रकार से ऑनलाइन आवेदन भरना सुनिश्चित करें अन्यथा अपूर्ण/त्रुटिपूर्ण आवेदनों को निरस्त कर दिया जायेगा।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज