बरेली में इंडो बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में मेंस में अनिल कुमार स्ट्रांग मैन तो महिलाओं में गुड्डी शर्मा पावरलिफ्टिंग स्ट्रांग वूमेन बनी,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

 

बरेली। इंडो बॉडीबिल्डिंग फिटनेस एसोसिएशन यूपी के बैनर तले में  प्रदेश स्तरीय पुरुष एवं महिला पावरलिफ्टिंग (डेडलिफ्ट) प्रतियोगिता का आयोजन नगर पंचायत टाउन एरिया सैन्थल बरेली पर संपन्न हुई।  प्रतियोगिता के आयोजक काशीफ पठान ने  बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश से लगभग 200 पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया ।

 

 

प्रतियोगिता पुरुष एवं महिला अलग-अलग 07 वर्ग भार में संपन्न हुई जिसमें पुरुष वर्ग भार में अनिल कुमार (मथुरा) के द्वारा 53 kg वर्ग भार में 195 kg वेट उठाकर स्ट्रांग मैन का खिताब हासिल किया एवं महिला वर्ग भार में गुड्डी शर्मा (खुर्जा) के द्वारा अपने वर्ग भाग में 190 kg वेट उठाकर स्ट्रांग वूमेन का खिताब अपने नाम किया।

 

 

मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष कवर एजाज शानू के द्वारा स्ट्रांग मैन एवं स्ट्रांग वूमेन को वाशिंग मशीन, ट्रॉफी, मेडल सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।निर्णायक मंडल में  अशोक चौधरी ,नदीम खान, सुदेश कुमार, मुश्ताक अली, रश्मि छाबड़ा, फौजी चरन सिंह, मोहम्मद आरिफ पिंटू ,अनुज क्सेना, पवन सिंह, ललित थापा, संतोष कुमार भारत कुमार, राजन चंद्रवंशी, ललित थापा, अरविंद हर्षित गंगवार, सनी सक्सेना, राघवेंद्र यादव, मनमोहन सिंह तनेजा, सुमित बालाजी, आलम सिद्दीकी आदि रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज