डा0 भीमराव अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर स्मरण में आयोजित होंगी कई पुष्पांजलि सभाये,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। 6 दिसम्बर 2023 को  संविधान निर्माता बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर उन्हें श्रद्भापूवर्क स्मरण करने के लिए कार्यक्रम निर्धारित किए गये है। जिसके अन्तर्गत पुष्पांजलि सभा, कार्यालयों में बाबा साहब का चित्र लगाया जाना, भाषण कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।

 

कार्यक्रम के बारे में जानकारी  देते हुये नगर मजिस्ट्रेट रेनू सिंह ने बताया कि 06 दिसम्बर को सभी सरकारी कार्यालयों में बाबा साहब को स्मरण करते हुए उनको श्रद्भांजलि दिये जाने के लिए  पुष्पांजलि सभा का अयोजन कर बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित किये जाये।

 

 

उन्होेंने कहा कि कार्यालयों में बाबा साहब का चित्र लगाये जाने के अन्तर्गत समस्त सरकारी कार्यालयों में बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर का चित्र लगाये जाने के निर्देश पूर्व से ही लागू है, इन निर्देशों का अनुपालन पुनः से सुनिश्चित करा लिया जाए। उन्होंने कहा कि भाषण व्याख्यान कार्यक्रम के अन्तर्गत समस्त शिक्षण संस्थाओं में युवाओं के लिए भाषण/व्याख्यान कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएं, जिससे बाबा साहब के विचार एवं दर्शन से अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित हो सकें।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment