फिल्मी घटना : कैंट में पड़ोसी पर गंदा पानी फेंकने के मामले में चार पर मुकदमा,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:


बरेली। आपने कई फिल्मों में राहगीर पर पानी फेंकने के शॉट को देखा होगा । बाद में यह भी देखा होगा पानी से भीगने वाला व्यक्ति उसे घुर्राता हुआ या अपशब्द कहते हुए निकल जाता है। कुछ इस तरह का सीन बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में देखने को मिला है, जहां कुछ लोगों ने अपने पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति पर गंदा पानी उड़ेल दिया। इसके बाद विरोध करने पर उसके कुछ पड़ोस में रहने वालों ने उसके साथ मारपीट कर दी।

 

 

पुलिस ने पीड़ित की पत्नी जेबा की शिकायत पर चार लोगों पर मुकदमा दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी।जानकारी के मुताबिक  बर्कलीगंज  कांधरपुर का रहने वाले वसीम शुक्रवार सुबह 8  अपनी गली से गुजर रहा थे  तभी पड़ोस में रहने वाली मलका ने कुछ परिजनों के सहयोग से वसीम पर गंदा पानी फेंक दिया। जिससे वसीम ठंडे मौसम में तरबतर हो गया। जब वह मामले की शिकायत करने अपनी पति के साथ मलका के घर गई तो उन लोगो ने उसके और उसके पति के ऊपर लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया । जब उसकी सास इमराना बीच बचाव के लिए पहुंची तो उसके साथ मारपीट कर दी।

 

 

 

जेबा ने कैंट पुलिस।को तहरीर देते हुए मलका पत्नी महबूब उसके पति महबूब , बेटी सनव्वर , शिबू , उवैद पुत्र मेहबूब के खिलाफ शिकायत की है। कैंट पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 504 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज