युवक की हत्या के मामले में चार लोगों पर मुकदमा

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बहेड़ी। युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक के भाई की ओर से चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश में कई जगह दबिशे दी हैं।
जानकरी के मुताबिक शेरगढ़ थाने के ग्राम मुहम्मदपुर निवासी 24 वर्षीय धर्मेंद्र का शव गांव से शुक्रवार को गांव से एक किलोमीटर दूर किच्छा नदी के पास झाड़ियों में पड़ा मिला था।

 

 

परिजनों ने आरोप लगाया कि युवक की ज़मीनी रंजिश के चलते गोली मारकर हत्या की गई है। इस मामले में पुलिस ने मृतक के भाई करन की शिकायत पर आरोपी युवक जसपाल, भानू प्रताप, चंद्रपाल, देवीदास पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।जमीनी विवाद में हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा पंजीकृत कराया है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज