निर्माणाधीन कुतुबखाना ओवरब्रिज के नीचे होने लगा अतिक्रमण,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। निर्माणाधीन कुतुबखाना पुल के नीचे अभी से अतिक्रमण होने लगा है। फड़ एवं ठेले वाले अभी से पुल के नीचे अतिक्रमण कर रहे है , इस वजह से राहगीरों को रोड़ से गुजरने में भी दिक्कत हो रही हैं। कोतवाली से कुछ ही कदम की दूरी पर पुल के दोनों ओर फड़ और ठेले वाले अपनी दुकानों को लगाए एवं सजाए हुए है। यह अवैध दुकानें जिला अस्पताल के गेट तक लगी हुई हैं । कभी इस रोड़ पर यह हालात हो जाते है कि अतिक्रमण के चलते एम्बुलेंस जाम में फंस जाती है और मरीजों को परेशानी का सामना भी करना पड़ता है।

 

 

कमाल बात यह भी जहां यह अवैध दुकानें लगी हुई है उसी जगह पुल के नीचे एक फ्लेक्स भी लगा है जिसमें सूचित किया गया है कि पुल के नीचे कोई अतिक्रमण नहीं होगा ,अगर किसी का अतिक्रमण पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिसमें मंडलायुक्त के साथ नगर आयुक्त का भी जिक्र है। हालांकि फड़ और ठेले पर अपनी दुकान लगाने वाले किसी भी आदेश से अंजान है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज